Shimla: हिमाचल में हर्षोल्लास से मनाई जा रही दुर्गानवमी, धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

Shimla: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दुर्गानवमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। प्रदेश में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठों सहित अन्य धार्मिक स्थलों में श्रद्धालु सुबह से ही नतमस्तक हो रहे हैं। इस शुभ अवसर पर सभी शक्तिपीठों सहित अन्य मंदिरों में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है और धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। राजधानी शिमला के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

Shimla: also read- UP News-सपा सरकार आने पर सफारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करेंगे: अखिलेश यादव

मां दुर्गा के मंदिरों में शीश नवाने के साथ श्रद्धालु घरों में कन्याओं का पूजन करते हुए भोजन करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने सरकारी आवास ओकओवर में कंजक पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक तारादेवी, कालीबाढ़ी, कामना देवी, ढींगू माता मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। शिमला शहर से 20 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित तारादेवी मंदिर के लिए हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सुबह आठ बजे से विशेष बसें चलाई जा रही हैं। दुर्गानवमी पर मंदिरों में हवन-यज्ञ का भी आयोजन चल रहा है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों भी हो रहे हैं। विभिन्न समितियों द्वारा शहर में गुरूवार की रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button