उतर प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह

उतर प्रदेश  विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) जबरदस्त उत्साह के साथ जारी हैl विभिन्न ब्लॉकों के ग्रामीण उत्साहपूर्वक सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) वैन के साथ जुड़ रहे हैं। ये वैन अंदरूनी गांवों में जाकर केंद्र द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैला रही हैं। इस कार्यक्रम में, लाभार्थियों द्वारा आईईसी वैन का आयोजन करते हुए विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों, बैंकों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सक्रिय रूप से वार्तालाप किया और बैंक ऋण और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी ली गई।


मेरठ में भारत सरकार के सौजन्य  से आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज खरखौदा ब्लॉक के बिजौली गांव से  मेरठ मंडल आयुक्त शेल्वा कुमारी जे,  भारत सरकार के प्रतिनिधि  विजय कुमार , जिलाधिकारी दीपक मीणा व मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने शुभारंभ किया। बिजौली गांव के अमृत सरोवर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाए गए कार्यक्रम में लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई www.bjp.org mpसाथ ही जिन ग्रामीण वासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा उनके फार्म भी भरवाए गए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत योजना,उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , बेसिक शिक्षा विभाग ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण  वितरण के लाभार्थियों द्वारा उनके जीवन में आए स्कारात्मक  परिवर्तन की कहानी भी सुनाई गई और योजना का लाभ मिलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया गया।भारत सरकार के प्रतिनिधि  विजय कुमार द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 26 जनवरी, 2023 तक चलेगा इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई चार वेन पूरे जनपद के सभी ग्रामों और नगरों में भेजी जाएगी, जिसके लिए जिलास्तरीय अधिकारी नोडल अधिकारी के के रूप में नामित किए गए हैं। इस वेन के माध्यम से  प्रधानमंत्री  का संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।  
जनजातीय क्षेत्र के लिए संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही  विकसित भारत संकल्प यात्रा आज लखीमपुर खीरी के पलिया ब्लॉक के जनजातीय गांव सरियापारा और मसानखम्भ पहुंची। यहां  सूचना, संचार, शिक्षा की त्रिवेणी बने आईईसी रथ का जनजातीय समाज ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
नोडल अफसर डीपीओ भारत प्रसाद और परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने संयुक्त रूप से मौजूद जनजातियां समाज के लोगों को विकसित भारत की प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लिए चयनित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कल नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनजातीय क्षेत्र ढकिया एवं पिपरौला पहुंचेगी।
जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर, 2023) को शुभारंभ हुई इस यात्रा का उद्देश्य सभी पात्र लाभार्थियों को स्वच्छता सुविधाएं, वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, वंचितों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता से लेकर पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है। इस यात्रा का केन्द्र बिन्दु जागरूकता जगाना और अंतिम सिरे तक हर व्यक्ति तक इनके लाभ पहुंचाने को सुनिश्चित करना है।

Show More

Related Articles

Back to top button