Raebareli News- रायबरेली में लगे पोस्टर में ओवैसी और चंद्रशेखर पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप

Raebareli News: Posters put up in Raebareli accuse Owaisi and Chandrashekhar of being the BJP's 'B-team'.

Raebareli News- उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में समाजिक परिवर्तन मोर्चा को भाजपा की बी टीम बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।समाजवादी पार्टी (सपा) नेता द्वारा लगे इन पोस्टरों में चंद्रशेखर व ओवैसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

दरअसल लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल द्वारा शहर के चार प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग व पोस्टर लगाया गया है। इन होर्डिंग में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सपा की लोहिया वाहिनी की ओर से ये होर्डिंग लगाई गई हैं। शहर में कुल चार स्थानों पर होर्डिंग लगाई गई हैं। इनमें पहली होर्डिंग बरगद चौराहे पर, दूसरी गोरा बाजार स्थित पॉलिटेक्निक विद्यालय के बगल में लगाई गई है। वहीं, तीसरी होर्डिंग सिविल लाइंस और चौथी मामा चौराहे के पास लगाई गई है। इन होर्डिंग के जरिए एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन का विरोध किया गया है। होर्डिंग में दोनों पार्टियों पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद रायबरेली में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस मामले पर पोस्टर लगाने वाले व लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी मिलकर मुस्लिम और दलित वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि दोनों नेताओं की कोशिश उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने में मदद करने की है। राहुल निर्मल ने कहा कि इस बार पीडीए ऐसा नहीं होने देगा। उनके मुताबिक, दलित और मुस्लिम समाज अब राजनीतिक रूप से जागरूक हो चुका है और किसी के बहकावे में आकर वोट नहीं करेगा।

Read Also-Sports News-विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, वनडे में 20वीं बार हुए शून्य पर आउट; सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

Show More

Related Articles

Back to top button