Prateek Yadav Death News Update: प्रतीक यादव की मौत का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई गंभीर बीमारी की वजह

Prateek Yadav Death News Update: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के अचानक निधन ने परिवार और राजनीतिक जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत को लेकर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे उनकी स्वास्थ्य स्थिति की गंभीरता का पता चलता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव की मौत का मुख्य कारण ‘पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज्म’ बताया गया है। यह ऐसी गंभीर स्थिति होती है, जिसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है। इससे शरीर में रक्त संचार प्रभावित होता है और दिल व फेफड़ों का काम अचानक रुक सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि इसी वजह से उनके शरीर का पूरा सिस्टम कोलैप्स हो गया।

डॉक्टरों ने मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा और हृदय से जुड़े कुछ अंगों को सुरक्षित रखा है। इन नमूनों को केमिकल और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि शरीर में किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ या अन्य रासायनिक प्रभाव तो मौजूद नहीं था।

रिपोर्ट में शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिलने की भी बात सामने आई है। हालांकि डॉक्टरों ने इन्हें पुरानी चोटें बताया है। इसके अलावा बीमारी के कारण उनके बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला पड़ गया था, जो शरीर में रक्त संचार से जुड़ी गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT), उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी दिक्कतें थीं। वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से इन बीमारियों का इलाज करवा रहे थे। हाल के दिनों में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत भी हुई थी। बताया जा रहा है कि करीब तीन सप्ताह पहले उनका पल्मोनरी एम्बोलिज्म का इलाज भी हुआ था।

घटना के समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव शहर से बाहर थीं और बाद में लखनऊ लौटीं। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रतीक बेहद सरल और मेहनती स्वभाव के इंसान थे और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। अखिलेश ने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने उन्हें स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी थी।

Prateek Yadav Death News Update; Also read- Amul Milk Price Hike: 14 मई से महंगा होगा दूध, जानें नई कीमतें और बढ़ोतरी की वजह

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.सी. गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे प्रतीक यादव के ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी सहायता मांगी थी। मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची, तब तक उनमें जीवन के कोई संकेत नहीं थे। बाद में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव की मौत के बाद समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ने अपने कई राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। शिवपाल यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

बीते कुछ महीनों में प्रतीक यादव की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही थी। जनवरी में उन्होंने सोशल मीडिया पर पारिवारिक विवाद का जिक्र किया था, हालांकि बाद में रिश्तों में सुलह होने की जानकारी भी साझा की गई थी।

फिलहाल सभी की नजर विसरा रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके बाद मौत से जुड़े कई सवालों के जवाब और स्पष्ट हो सकेंगे। प्रतीक

Show More

Related Articles

Back to top button