
Pratapgarh News-जिला कारागार प्रतापगढ़ दिनांक 04 सितम्बर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला एवं पुरूष बन्दियों द्वारा उपवास रखा गया तथा कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण एवं शिव पार्वती की आकर्षक झांकियां सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की गयी।
कार्यकम के दौरान जेल का वातावरण पूर्णतः धार्मिक एवं सांस्कृतिक रहा तथा बन्दियों में उल्लास, श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर शारदा देवी, लालाराम वर्मा, कमलेश कुमार तथा सुमैया परवीन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



