
Pratapgarh News-सदर विधानसभा क्षेत्र के चिलबिला, प्रतापगढ़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पीडीए पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के उपमुख्य सचेतक विधानसभा एवं लोकलेखा समिति के सदस्य तथा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आर.के. वर्मा शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुओं के सम्मान को समाज की मजबूत नींव बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मूल मंत्र “शिक्षित बनो” का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपने हक और अधिकारों के लिए जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया।
डॉ. वर्मा ने कहा कि समाज में समानता और जागरूकता लाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बी.एल. पटेल, प्रतिनिधि डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल, प्रधान भगवतगंज, सचिन पटेल, सूरज वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



