Lucknow News-दशमेश पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, डॉ. चारु गौबा ने शिक्षकों की भूमिका को बताया अहम

Lucknow News-Teachers' Day was celebrated with great enthusiasm in Dashmesh Public School, Dr. Charu Gauba congratulated the teachers.

Lucknow News-राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गौबा की पत्नी डॉ. चारु गौबा शामिल हुईं। विद्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने आलमबाग गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. चारु गौबा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें सही दिशा दिखाकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुओं की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की।

समारोह में गुरुद्वारा अध्यक्ष निर्मल सिंह, समाजसेवी राजपाल सिंह गोल्डी, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह और सम्मान से भरा रहा।

Read Also-Sonbhadra News-निजी अस्पताल के चार चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Show More

Related Articles

Back to top button