Pratapgarh News-राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में प्रतापगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन

Pratapgarh News – Congress protests in Pratapgarh against the FIR lodged against Rahul Gandhi.

Pratapgarh News-उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक प्रदर्शन में शामिल हुए। हाथों में कांग्रेस के झंडे और विभिन्न मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध बताया

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के उन करोड़ों लोगों की आवाज उठाते हैं, जो लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब दलित, पिछड़े, आदिवासी, गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों की बात करते हैं तो भाजपा सरकार और उसके नेता उनकी आवाज दबाने का प्रयास करते हैं। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस इन कार्रवाइयों से डरने वाली नहीं है और राहुल गांधी सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप

निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान और कथित जातिवादी छुआछूत के मामले में 20 दिन बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और भाजपा सरकार तानाशाही की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, राम शिरोमणि वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, मासूम हैदर, मोहम्मद इश्तियाक, इंद्रानंद तिवारी, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह प्रिंशु, सुनीता सिंह पटेल, सरोज कश्यप, राम रतन तिवारी, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, शुभम मिश्रा, सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम, विमल सिंह, अरविंद तिवारी, श्रीराम वर्मा, राजेंद्र वर्मा, संतोष कुमार शर्मा, ओमप्रकाश सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, मोहम्मद हुजैफ, भवानी शंकर दुबे, संतोष यादव, कुलदीप मिश्रा, मोहम्मद शब्बीर, अश्वनी उपाध्याय, अंजनी पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह, मोहम्मद दिलशाद, पृथ्वीराज गौतम, सुशांत मिश्रा, अनिल मौर्य, मोहम्मद कासिम, अश्वनी सिंह, राजकुमार सिंह, सूरज कुमार सरोज और हिमांशु गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध दर्ज कराना और उसे वापस लेने की मांग करना था।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Read Also-Lucknow News-केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी के बाद लखनऊ में गरमाया मामला

Show More

Related Articles

Back to top button