
Pratapgarh News:पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सांगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना सांगीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 160/2026, धारा 64(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट से संबंधित मामले में नामजद आरोपी मकदूम कोरी पुत्र स्वर्गीय दुर्बली कोरी, निवासी ग्राम पचखरा, थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़, लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गौरव त्रिवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के शाहबरी तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read Also-Mau News-युवा अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय का सरकार पर हमला
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



