
Pratapgarh News: दिनांक 02.05.2026 को थाना महेशगंज पर प्राप्त सूचना के आधार पर यह अवगत कराना है कि टिंकू शुक्ला उर्फ विजय पुत्र कृपाशंकर शुक्ला, निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, जो अपनी ससुराल ग्राम जियावन का पुरवा, , राजापुर थाना महेशगंज आया हुआ था, को दीपक पाण्डेय पुत्र लक्ष्मीनारायण पाण्डेय उर्फ बबलू, निवासी ग्राम गोरखापुर नरियावां, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ (जो कि मृतक का रिश्तेदार/मामा का लड़का है) द्वारा आपसी विवाद के दौरान चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घायल को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी कुंडा भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की आवश्यक विधिक कार्यवाही संपादित की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 103 (1) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सूचना प्राप्त होते ही उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट एवं स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही विधिवत की गई।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में थाना महेशगंज पुलिस व एसओजी टीम प्रतापगढ़ द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 103 (1) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 अभियुक्त दीपक पाण्डेय पुत्र लक्ष्मी नारायण पाण्डेय उर्फ बब्लू पाण्डेय उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम गोरखापुर नरियावां थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद चाकू के साथ थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत महेवामलकिया के पास गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे के सर्विस रोड पर गोपालापुर अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मुझे पहले मेरी बुआ का लड़का टिंक कई बार मार चुका था, जिस कारण मैंने कल दोपहर में ग्राम जियावन का पुरवा, राजापुर में लल्लू मिश्रा के घर अपने बुआ के लड़के टिंकु शुक्ला की चाकू से मारकर लहु लुहान कर भाग गया था, मुझे बाद में सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो गई है तभी मैं शर्ट बदलकर बाहर जाने की फिराक में खड़ा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया यह वही चाकू है, जिससे मैंने अपनी बुआ के लड़के टिंकू को मारा था
Pratapgarh News: लालगंज अधिवक्ता संघ चुनाव में सभी नामांकन वैध, हर पद पर मुकाबला हुआ दिलचस्प
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. दीपक पाण्डेय पुत्र लक्ष्मी नारायण पाण्डेय उर्फ बब्लू पाण्डेय उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम गोरखापुर नरियावां थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
बरामदगी-
01 अदद चाकू बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण –
थाना महेशगंज पुलिस टीम-
थाना प्रभारी महेशगंज श्री राधेबाबू मय हमराह व0उ0नि0 श्री नीरज सिह कुशवाहा उ0नि0 श्री अजय कुमार, का0 रामवीर सिंह, का0 विशाल यादव व का0 प्रेमवीर सिह थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
SOG टीम का विवरण-
उ0नि0 श्री अमित कुमार चौरसिया मय हमराह उ0नि0 श्री अमित सिन्हा, उ0नि0 श्री अजीत कुमार, उ0नि0 श्री दिनेश सिंह, हे0का महेंद्र प्रताप, हे0का0 मोहित राम यादव, हे0का0 सनोज, मय चालक हे0का0 राजेंद्र प्रताप सिंह, का0 सलमान खान, .का0 अरविन्द दूबे, का0 जहांगीर सिह, का0 आशुतोष पाण्डेय,
[5/3, 14:11] Procellpbh: दिनांक 02.05.2026 को थाना महेशगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जियावन का पुरवा राजापुर में हुई हत्या की घटना के संबंध में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-
*इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता की बाइट ।*रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



