लालगंज, प्रतापगढ़। डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से जनता को दिए सर्वशक्तिसंपन्न अधिकार — प्रमोद तिवारी

अम्बेडकर जयंती पर विधायक मोना ने करोड़ों के उत्सव भवन, पार्क समेत सौगातों की लगायी झड़ी

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के सलेम भदारी वार्ड में स्थित अम्बेडकर पार्क में मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बोधिसत्व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन समारोह को सौगातों के जरिए यादगार बनाया। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा ने पार्क में शासन द्वारा स्वीकृत दो करोड़ छियासी लाख की लागत से डॉ0 अम्बेडकर स्मृति उत्सव भवन की समारोहपूर्वक आधारशिला रखी।

वहीं सांसद प्रमोद व विधायक मोना ने डॉ0 अम्बेडकर पार्क के सौन्दर्यीकरण के लिए नगर पंचायत कार्यदायी संस्था की ओर से सैंतीस लाख छत्तीस हजार की धनराशि की भी मंजूरी की सौगात भेंट की। सांसद प्रमोद तिवारी द्वारा सांसद निधि एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा विधायक निधि से पार्क के सुसज्जा हेतु पांच-पांच लाख रूपये की भी घोषणा की। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने अपनी ओर से पार्क में जनसुविधा के लिए वॉटर कूलर की भी सौगात दी।

नगर पंचायत के सलेम भदारी वार्ड में भी विभिन्न योजनाओं के लिए सात करोड़ पन्चान्वें लाख की सौगात अम्बेडकर जयन्ती पर पाकर पार्क में मौजूद दसियों हजार लोगों के चेहरे खिल उठे दिखे। अम्बेडकर जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित जयन्ती समारोह का शुभारंभ विधायक मोना तथा राज्यसभा सासंद प्रमोद तिवारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान की संरचना में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने लोकतंत्र में जनता को मताधिकार की बराबरी का सर्वशक्ति सम्पन्न अधिकार सौंपा। उन्होने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए देश में सामाजिक सदभाव के वातावरण को अनूठी चमक प्रदान की,  देश जयन्ती पर दृढ़ प्रतिज्ञ है कि वह बाबा साहब के निर्मित संविधान के मूल ढ़ांचे में किसी को भी परिवर्तन का दुस्साहस नहीं करने देगा।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग समय समय पर संविधान की आत्मा पर चोट पहुंचाने का हर प्रयास किया करती है, संविधान में डॉ. अम्बेडकर ने बड़े से बड़े घरानों के चुनिन्दा वोट देने के पूंजीवाद को खत्म करते हुए अवसर तथा विकास के क्षेत्र में समान भागीदारी को बुलन्द बनाया, भाजपा भी वन नेशन वन इलेक्शन की आड में दुनिया के कुछ तानाशाही शासकों की नकल करते हुए देश में भी वन नेशन वन पार्टी तथा वन नेशन वन लीडर के चीन की तरह खतरनाक मंसूबे को पाले हुए है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की शक्ति में हमारा सामाजिक सदभाव मजबूत बना हुआ है। विधायक मोना ने कहा कि डॉ0 अम्बेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाये रखने के लिए कुरीतियों तथा भेदभाव को समाप्त करने में एकजुटता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होने कहा कि रामपुर खास में लोगों को समानता के अवसर के साथ विकास के क्षेत्र में अव्वल भागीदारी सदैव मजबूत नजीर लिए दिखेगी।

अम्बेडकर जनकल्याण सेवा समिति की ओर से संयोजक मुन्नी लाल सरोज, छोटे लाल सरोज, केके सरोज, महमूद आलम व अमरावती, सुरेन्द्र गौतम व रोशन सरोज ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना को बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा एवं शॉल तथा पटिटका भेंट कर सम्मानित किया। संचालन सह संयोजक दीपू सरोज व अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कार्यक्रम में जन्मदिन आयोजन समिति के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण सभासद जावेद खान व आभार प्रदर्शन रामकृपाल पासी ने किया।

Also Read: लालगंज, प्रतापगढ़। डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से जनता को दिए सर्वशक्तिसंपन्न अधिकार — प्रमोद तिवारी

कार्यक्रम में प्रमोद सरोज, अर्चना सरोज, धर्मपाल गौतम, रघुनाथ सरोज, हरिश्चंद्र सरोज, रामलखन जायसवाल ने भी डॉ0 अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। ब्लाक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर पूर्व अपर जिला जज श्यामलाल, विजय सरोज, संजय सरोज, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, जीतलाल गौतम, सोनू पासी, संदीप पाल, परशुराम सरोज, संतराम सरोज, रामकिशुन सरोज, केडी मिश्र, गीता सिंह, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, लालजी यादव, दृगपाल यादव, विकास मिश्र, महेन्द्र सिंह, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, आशीष कौशल, अजय शुक्ल गुडडू, मुरलीधर तिवारी, पप्पू तिवारी आदि रहे।

रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय, जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button