PM Modi visit 2026 : प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर, 9400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi visit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। वे 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही पीएम मित्र पार्क और सिंधु अस्पताल को समर्पित करेंगे।

PM Modi visit 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई, 2026 को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की 45वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे और संगारेड्डी में ज़हीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की नींव रखेंगे। वे हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के चार लेन निर्माण कार्य की शुरुआत भी करेंगे। साथ ही मलकापुर स्थित इंडियन ऑयल के ग्रीनफील्ड टर्मिनल और कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक सिंधु मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इन परियोजनाओं से संपर्क, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। रेलवे और बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख योजनाएं भी इस दौरे में शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य ‘विकसित तेलंगाना फॉर विकसित भारत’ के विजन को साकार करना है।

Show More

Related Articles

Back to top button