लखनऊ : आवारा कुत्तों के हमलों से लोग नाराज, निकाय चुनाव का किया बहिष्कार

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों सड़क छाप कुत्तों के हमले की कई घटनाएं सामने आयीं हैं। जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इसी बीच शुक्रवार को कुत्तों ने एक और व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। ताजा मामला सृष्टि अपार्टमेंट का है जहां सुबह टहलने निकले 78 वर्षीय बुजुर्ग विनोद कुमार दीक्षित पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह टहलने निकले विनोद कुमार दीक्षित ने देखा कि कुछ कुत्ते एक व्यक्ति को घेरे हुए हैं। कुत्तों से उस व्यक्ति को बचाने के लिए जब दीक्षित अपनी छड़ी लेकर पहुंचे तो कुत्तों ने उन पर ही हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गए। मदद के लिए चिल्लाने पार आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े और डंडा मारकर कुत्तों को जैसे-तैसे भगाया। जिसके बाद लोग नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। इस हमले में दीक्षित के हाथ और पैर में कई चोटें आयीं हैं।

वहीं, कुत्तों के हमले से नाराज लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। अपार्टमेंट के लोगों ने पोस्टर में लिखा कि खूंखार आवारा कुत्तों के आतंक से भयभीत सृष्टि अपार्टमेंट वासी निकाय चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। लोगों का कहना है कि पिछले एक साल में कई लोग को कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इसको लेकर नगर निगम और एलडीए दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई गई। मगर, उसका कोई सुनवाई नहीं हुई।

एलडीए के जिम्मेदार अफसर इसे नगर निगम की समस्या बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं, शिकायत पर नगर निगम की टीम आकर नसबंदी कराने को ले जाती है। उसके बाद फिर उसी परिसर में छोड़ जाती है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों को काफी नुकसान होता है।

Show More

Related Articles

Back to top button