राघव चड्ढा से सगाई के सवाल पर परिणीति ने शर्माते हुए दिया यह खूबसूरत जबाव

मुंबई। परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों के लेकर काफी चर्चा हो गई है। वहीं सूत्रों के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने के आखिरी हफ्ते तक सगाई कर सकते हैं।

चर्चा थी कि दोनों 10 अप्रैल को दिल्ली में एंगेजमेंट करने जा रहे हैं। वहीं इन चर्चाओं के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वह दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं। बुधवार रात को परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। परिणीति लाल रंग के स्वेटर में दिखीं और पपाराजियों के सवालों का जवाब देती दिख रही हैं।

पैपाराजी पूछते हैं कि मैं सगाई करने जा रही हों तो परिणिति कहती हैं कि लंदन जा रही हूं। इसपर कुछ पैपाराजी फिर सवाल करते हैं तो वह कहती हैं- ओहो, मैं आपको बोर्डिंग पास दिखाती हूं। इस दौरान परिणिति के चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान भी नजर आ रही है और शर्माते हुए वो जवाब देकर एयरपोर्ट के अंदर चली जाती हैं। कुछ दिनों पहले परिणीति और राघव एक साथ मुंबई में डिनर पर दिखे और फिर दोनों लंच पर नजर आए।

Show More

Related Articles

Back to top button