जालौन : आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो अन्य झुलसे

जालौन। जिले के सिरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गयी। मृतक नाम विजय दोहरे बताया जा रहा है। इसके अलावा आकाशीय बिजली से दो अन्य लोग झुलस गये। प्रशासनिक अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गयी है।

जालौन के एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि सिरसा थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान विजय दोहरे (45) की मौत हो गयी जबकि सुरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह घायल हो गये। कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि घटना के वक्त तीनों किसान खेत में गेहूं की कटी हुई फसल इकट्ठा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से दोहरे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह झुलस गये। कुमार ने बताया कि सुरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में भर्ती कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि मृतक एवं घायलों को नियमानुसार शासकीय आर्थिक लाभ दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button