इक्वाडोर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

क्वीटो। इक्वाडोर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। देश के महाभियोजक कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। इक्वाडोर के राष्ट्रीय जोखिम आपदा सचिवालय ने शुक्रवार को कहा था कि चिम्बोराजो प्रांत के अलौसी शहर में भारी भूस्खलन में कम से कम 17 लोग मारे गए और 37 अन्य घायल हो गए।

महाभियोजक कार्यालय ने ट्वीट किया, “अलौसी में मलबे से दो शव निकाले गए, जिससे भूस्खलन से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 23 हो गई है।” राष्ट्रीय जोखिम आपदा सचिवालय के अनुसार, देश में आए भूस्खलन में कुल 500 स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 70 से अधिक लोग लापता हैं। इसमें लगभग 60 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं जबकि 160 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button