UP NEWS-रेल संरक्षा में लापरवाही से हो सकती थी बड़ी हानि 

UP NEWS- कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें झांसी रेल मंडल में हेतमपुर – धौलपुर के बीच रेल ट्रैक धंसने से पटरियों के झूल जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुये जांच कराने की मांग की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि रेल ट्रेक के धंसने की घटना को गम्भीरता से लेना चाहिये। बारिश में गिट्टी और मिट्टी का बह जाना रेलवे की सुरक्षा के प्रबन्ध में भारी चूक है जिसने यात्रियों की जान को खतरे में डाल दिया था जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नही होनी चाहिये अन्यथा कांग्रेस आन्दोलन करने पर बाध्य होगी। इसकी जांच होनी चाहिये।

बैठक में राजकुमार सेन, अशोक कन्सौरिया, अमीर चंद आर्य , राहुल शर्मा,उमा चरण वर्मा, इंजी. शाहरुख खान, प्रशांत वर्मा, मुनीर अहमद, गौरव त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, रोवेश खान, आदि मौजूद रहें।

Show More

Related Articles

Back to top button