गाजीपुर : प्रवासी मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कामगारों को किया सम्मानित

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के एक दिन पश्चात् प्रवासी मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच. पांडेय एवं राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन संचालन में जरूरतमंद कामगारों को अंगवस्त्रम भेंट किया गया। गाजीपुर जिला अंतर्गत सुहवल थाना क्षेत्र के ग्राम बेमुआं में प्रवासी मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.पांडेय एवं राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के नेतृत्व में जरूरतमंद गरीबों, असहायों को अंगवस्त्रम भेंट किया गया।

उक्त अवसर पर एच.पांडेय एवं कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से गरीबों, असहायों को उत्तम शिक्षा, चिकित्सा और उनको निःशुल्क आवास सुविधा उपलब्ध करवाने का आह्वान करते हुए। कुपात्रों को जो सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।उसकी जांच करवाकर उसकी रिकवरी करवाने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Back to top button