मुंबई : एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायरमेंट का किया ऐलान

मुंबई। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायर होने का फैसला किया। अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है।

इस दौरान पवार ने कहा कि उनके लिए यह बात चौंकाने वाली थी कि उनके भतीजे अजीत ने अचानक भाजपा के साथ जाकर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ क्यों ली? जब उन्होंने इसे गहराई से सोचा तो समझ आया कि अजीत ने ऐसा फैसला क्यों लिया। सरकार गठन में कांग्रेस के साथ चर्चा इतनी सुखद नहीं थी। उनके व्यवहार के कारण हमें हर रोज सरकार गठन पर चर्चा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

शरद पवार ने कहा कि महा विकास आघाड़ी का गठन सिर्फ सत्ता के लिए नहीं हुआ था, यह छोटे दलों को कुचलकर सत्ता में आने की भाजपा की रणनीति का करारा जवाब था। महा विकास आघाड़ी पूरे देश में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी और हमें पहले से ही अंदाजा था कि वे हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button