UP Pratapgarh News: मोहर्रम पर निकला ताजिया का जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब

लालगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मातमी जुलूस निकाले गए, कर्बला में नम आंखों से ताजिए किए गए सुपुर्द-ए-खाक।

UP Pratapgarh News: मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में अकीदत और गम के माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाले गए। नगर एवं ग्रामीण इलाकों में गाजे-बाजे के साथ निकले ताजिया जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में पारंपरिक युद्धक करतब प्रस्तुत किए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

लालगंज नगर पंचायत के बाजार खास से निकला ताजिया जुलूस कालाकांकर रोड और घुइसरनाथ रोड से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं खानापट्टी से गाजे-बाजे के साथ निकला ताजिया जुलूस लालगंज बाजार और महिमापुर पुल होते हुए कर्बला पहुंचा।

इसी प्रकार रानीगंज कैथौला, ढिगवस, जलेशरगंज, रामपुर बावली, सांगीपुर, मसनी, पिंजरी, मुस्तफाबाद, रेहुआ लालगंज, दीवानगंज, कुम्भीआइमा, सगरा सुंदरपुर, डीहमेंहदी, साहबगंज बाजार तथा तिलौरी सहित कई गांवों में भी अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए गम का इजहार किया। मातमी धुनों के बीच निकले जुलूसों में युवा, बुजुर्ग और बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

UP Pratapgarh News: गौहानी व बाबा घुइसरनाथ धाम में 15 व 16 मई को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

खानापट्टी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुन्नबी के हजरत मौलाना रहमानी मियां ने अपने संबोधन में कुरान की शिक्षाओं पर अमल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने मुसलमानों पर अहलेबैत से मोहब्बत को फर्ज किया है और सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर एबादुर्रहमान, मोहम्मद शकील, बेलाल रहमानी, आसिफ अली, इस्तियाक, मोहम्मद मुकीम, डॉ. वकील अहमद, डॉ. अनीस खान, मोहम्मद फारूक, निसार अहमद, मोहम्मद असलम, इरफान, मोहम्मद ईसा, जावेद खान, शेरू खान, हाजी मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद रजा, जियावल, अहमद रजा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button