MP NEWS – सीहोर से गायब दो नाबालिग सगी बहन शिवपुरी के रेडलाईट एरिया से बरामद, देह व्यापार में धकेलने के लिए शाहरूख खान ने बेच दिया था

MP NEWS – खबर शहर के रेड लाईट ऐरिया से आ रही है। जहां सीहोर पुलिस ने दविश देकर दो नाबालिग सगी बहनों को शिवपुरी के रेड लाईट ऐरिया से सुरक्षित निकाल कर अपने साथ ले गई। यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुडा हुआ है। इस मामले में सीहोर जिला ?पुलिस ने 12 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से तीन आरोपी शिवपुरी के बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के बावडिया थाना क्षेत्र से शाहरूख नाम के एक युवक ने 12 फरवरी को 7 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पुलिस को पता चला कि उक्त घटनाक्रम को अंजाम शाहरूख खान ने दिया है। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में 14 फरवरी को आरोपी के मकान को जमींदोज करते हुए उसके परिवार पर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रेशर दिया।

MP NEWS – also read –राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राज भवन प्रांगण में 55वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

उसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जब उससे जानकारी ली तो सामने आया कि उक्त मामले में उसके 12 और साथी है जो मासूम बच्चीयों को अगवा कर उन्हें रेड लाईट एरिया में देह व्यापार के लिए बेच देते है। इसी के चलते इन आरोपीयों ने इन बच्चीयों को शिवपुरी के रेड लाईट ऐरिया में बेच दिया था। जिसके चलते सीहोर थाना पुलिस ने इन दोनों को सुरक्षित निकालकर एक अन्य आरोपी को भी शिवपुरी से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
इनका कहना है
इस मामले में सीहोर पुलिस आई तो थी। अब वह यहां से किसे ले गई है यह जानकारी हम लेते है उसके बाद ही बता पाएंगे।
संजीव मुले,एडीशनल एसपी शिवपुरी।
इस मामले में सीहोर पुलिस आई थी। जिसमेें से देह व्यापार में लिप्त तो महिलाओं को यहां से पकडकर ले गई है। इस मामले में 12 से 13 आरोपी है। जिसमें शिवपुरी जिले की कुछ महिलाएं भी आरोपी है।

Show More

Related Articles

Back to top button