मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट संघ ने सीएम को सम्बोधित  ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण अपनी माँगो / समस्याओं के निराकरण के लिये शासन / राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से लम्बे समय से अनुरोध कर रहे है-परन्तु अभी तक किसी भी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही नही की गई। कर्मचारियों द्वारा निम्न मांगे मांगी गई

 -जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी / जनपद सचिवालय रखा जाये/ घोषित किया जाये।  कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान की जाये। विभागाध्यक्ष, माननीय राजस्व परिषद के संस्तुति पत्र  28.09.2016 व शासन द्वारा निर्गत अन्तरिम आदेश पत्र दिनांक 07.01.2019 के क्रम में कलेक्ट्रेट को विशिष्ट प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित करते हुए कनिष्ठ सहायक वेतन बैण्ड-1 एवं ग्रेड पे 2800 /- रूपये, वरिष्ठ सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4200/- रूपये, प्रधान सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4600/- रूपये, प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4800 /- रूपये, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-3 एवं ग्रेड पे 5400 /- रूपये व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड 3 एवं ग्रेड पे 6600/- रूपये करने का शासनादेश निर्गत किया जाये। संख्या 04- नवीन पेंशन योजना (एन०पी०एस० ) को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये। माँग संख्या 05 -मुख्य सचिव उ० प्र० शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न उच्चस्तरीय बैठक दिनांक 06.

02:2019 में बनी सहमती के अनुसार उ0प्र0 सरकार वित्त विभाग से प्रख्यापित उत्तरप्रदेश सरकारी विभाग लिपिकीय संवर्ग सेवा नियमावली-2014 द्वारा प्रख्यापित मांग नीति / पदोन्नति की प्रक्रिया से कलेक्ट्रेट संवर्ग को पृथक करते हुए विभागीय नियमावली यथा उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) लिपिक वर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2011 को पूर्ववत लागू किया जाये। विभागाध्यक्ष, माननीय राजस्व परिषद के संस्तुति पत्र दिनांक 28.09.2016 के क्रम में कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य सम्पादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिये जाने सबंधी शासनादेश निर्गत किया जाए नवसृजित जनपदों एवं तहसीलों में उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) लिपिक वर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2011 द्वारा प्रख्यापित पदों का सृजन किया जाये तथा पूर्व मे समस्त जनपदो / तहसीलो मे अस्थाई स्वीकृत पदों को स्थाई किया

जाये। विभागाध्यक्ष माननीय राजस्व परिषद के संस्तुति पत्र दिनांक 22.03.2015 के क्रम में शासन के राजस्व एवं वित्त विभाग से बनी सहमती के आधार पर प्रदेष के नवसृजित जनपदों में ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किये जाने सम्बन्धी शासनादेश निर्गत किया जाये।  विभागाध्यक्ष माननीय राजस्व परिषद के संस्तुति पत्र दिनांक 28.09.2016 के क्रम में भूलेख लिपिक (नामान्तरण लिपिक) को पूर्व की तरह कलेक्ट्रेट अधिष्ठान मे वापस किये जाने सम्बन्धी शासनादेश निर्गत किया जाये।  संघ के कार्यालय हेत दारूलसफा में कक्ष आवंटित किया जाय।

       इसी प्रकार अन्य मांगों सहित कुल 22 सूत्रीय मांग सम्बन्धी ज्ञापन आज कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव को सौंपे गए।

          इस अवसर पर  ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव जोनल अध्यक्ष मंडल : गोरखपुर व बस्ती व आजमगढ़, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, अजय लाल कर्ण, अमीरूलाह अंसारी, शिव मनी पांडेय, अवधेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, मो सफी, निसार अहमद, गोपाल तिवारी,विनोद पासवान , राजकुमार गुप्ता,संजय भारती, ओमप्रकाश, सूरज यादव, सुनील गुप्ता, अविनाश, आशीष दुबे, अमित यादव आदि

Show More

Related Articles

Back to top button