Minister Anupriya Patel : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से की छह सड़क परियोजनाओं की मांग

Minister Anupriya Patel :केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद की छह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति देने और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और यातायात सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

पत्र में कछवा कस्बे में मीरजापुर-कछवा-कछवा रोड (भैंसा) मार्ग पर बाईपास निर्माण, बरैनी-गड़ौली-भोगांव-मुजहरा-पुरजागीर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा चुनार विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के दोनों किनारों पर बाढ़ के दौरान डूबने वाली सड़कों के उच्चीकरण और चौड़ीकरण की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इससे बाढ़ के समय एक लाख से अधिक लोगों का संपर्क मुख्य मार्ग से बना रहेगा।

इसके अलावा चुनार कस्बे में गंगा पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग-7 को जोड़ने वाले बाईपास, रॉबर्ट्सगंज रोड पर ददरा पहाड़ी से कलवारी खुर्द (नहर पटरी मार्ग) तक सड़क के उच्चीकरण तथा हलिया क्षेत्र के मतवार सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली वन विभाग के कारण लंबित सड़क के निर्माण का भी अनुरोध किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, विकास को गति मिलेगी और आमजन के साथ किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

Read Also-Sports News: लखनऊ से 18 पदक जीतकर लौटे मुरादाबाद मंडल के तैराकों का हुआ स्वागत अभिनंदन

Show More

Related Articles

Back to top button