भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है : भूपेंद्र सिंह चौधरी

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी की मौजूदगी में हुई बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी-क्षेत्रीय अध्यक्ष, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं के अध्यक्षों सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी की मौजूदगी में हुई बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी-क्षेत्रीय अध्यक्ष, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं के अध्यक्षों सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में अपनी अनेक योजनाओं के द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगो के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में अनुसूचित वर्ग के सबसे ज्यादा सांसद व विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भाजपा के है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी से जुडे़ पांच स्थान  जन्म स्थान महू, दीक्षा स्थल नागपुर, चौत्यभूमि मुंबई, शिक्षा भूमि लंदन और महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली में स्मारकों के निर्माण कर पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया।

tw


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने “बस्ती सम्पर्क अभियान” के तहत बस्तियों में लाभार्थियों से सम्पर्क सहित समाज के प्रबुद्ध वर्ग, सेवा निवृत्त अधिकारी, खिलाड़ी, लोककलाकारों व अन्य प्रमुख लोगों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करने को कहा।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने आगामी दिनों में अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले सम्मेलनों की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र स्तर पर होनें वाले इन सम्मेलनों में प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिए हमें योजनापूर्वक कार्य करना होगा। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए किए गए अनेकों कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराने के लिए व्यापक सम्पर्क संवाद करने के लिए कहा।


बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर ने किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भोला सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीमती गुलाबों देवी, असीम अरूण, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, श्री सुरेश राही, अनूप वाल्मीकि, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी‘, सहित सांसद, विधायक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित हुए।

Show More

Related Articles

Back to top button