
Mau News-मऊ जिले के कोपागंज थाने की कमान संभालते ही नए थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह पूरी तरह से एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट की अपनी नीति
थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह ने पत्रकारों से एक औपचारिक मुलाकात के दौरान अपनी कार्यशैली और संकल्पों को साझा किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण कायम करना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है।
मुलाकात के दौरान उन्होंने
अपराध पर जीरो टॉलरेंस:
अपराधियों और कानून हाथ में लेने वालों पर त्वरित और कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। थाने आने वाले हर पीड़ित के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाएगा ताकि जनता और पुलिस के बीच का विश्वास और मजबूत हो सके।
किसी भी मामले या शिकायत पर बिना किसी देरी के त्वरित एक्शन लिया जाएगा ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा, “मेरे लिए कोई छोटा या बड़ा नहीं है, कानून के सामने सभी समान हैं।”हर व्यक्ति की शिकायत को पूरी गंभीरता से सुना जाएगा।
नए थाना प्रभारी के पदभार संभालते ही और उनके इस कड़े रुख के बाद क्षेत्र के अराजक तत्वों और अपराधियों में खलबली मच गई है। वहीं, स्थानीय जनता ने नए थाना प्रभारी के इस संकल्प का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि कोपागंज क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल और बेहतर होगा।



