Bihar Train Accident:-बिहार में बडा रेल हादसा, कई बोगी पटरी से उतरी

आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

Bihar Train Accident:-बिहार में बक्सर के पास बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया के इस दुर्घटना की खबर के बाद मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल की कोई क्षति नहीं होने की सूचना है। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी
दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

  • PNBE – 9771449971
  • DNR – 8905697493
  • ARA – 8306182542
  • COML CNL – 7759070004

Prayagraj

  • 0532-2408128
  • 0532-2407353
  • 0532-2408149

Fatehpur

  • 05180-222026
  • 05180-222025
  • 05180-222436

Kanpur

  • 0512-2323016
  • 0512-2323018
  • 0512-2323015

Etawah

  • 7525001249

Tundla

  • 05612-220338
  • 05612-220339
  • 05612-220337

अभी तक 4 लोगों के मौत की पुष्टि

अभी तक 4 लोगों के मौत की पुष्टि

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर ECR (ईस्ट सेंट्रल रेलवे) के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने कहा कि अभी तक 4 मौत की पुष्टि हुई है। हमारा बचाव कार्य चल रहा है। हादसे में 21 बोगियां पटरी से उतरी हैं। हम इसकी गहन जांच करेंगे। ट्रेक के बहाली का कार्य चल रहा है। वहीं, बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि अभी तक लगभग 4-5 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button