महाराष्ट्र : भिवंडी में भरभराकर गिरी इमारत के मलबे में 20 लोग दबे, रेस्क्यू में निकाले गए 3 शव

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक इमारत गिरने से 15 से 20 लोग मलबे में दब गए है। कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे में 40 से 50 लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। वहीं, 20 घंटे से चल रहे बचाव कार्य में अब तक 3 शव निकाले जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक यह ग्राउंड प्लस टू यानी तीन मंजिली इमारत थी। भिवंडी के वलपाडा इलाके में करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने दमकल और डिजास्टर को फोन कर जो सूचना दी है। घटनास्थल पर डिजास्टर मैनेजमेंट और हृष्ठक्रस्न और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। इमारत का नाम वर्द्धमान बिल्डिंग था। इस इमारत के नीचे गोदाम है और ऊपर रेसिडेंस थे।

Show More

Related Articles

Back to top button