Lok Sabha Election 2024 – केवल राष्ट्र के उत्थान के लिए हमारी पार्टी 24 घंटे कार्य करती-भजनलाल शर्मा

Lok Sabha Election 2024 –  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सीतापुर दौरे पर पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका जगह – जगह स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नैमिषारण्य पहुंचकर मां ललिता देवी के पूजा अर्चना की। नैमिषारण्य के साधु संतों से मुलाकात के उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सीतापुर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में क्लस्टर की बैठक का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। पार्टी से जुड़े 5 लोकसभाओं सीतापुर सदर, मिश्रख ,हरदोई, धौरहरा, लखीमपुर के जनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी को संबोधित किया। संगठन स्तर पर चल रहे कार्यो का जायजा लिया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खैराबाद स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्यकर्ता है।

 

Lok Sabha Election 2024 – also read –Mahtari Vandan Yojana -महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 91 हजार महिलाओं ने आवेदन किया जमा

 

पार्टी के कार्यकर्ता का व्यक्तिगत कोई लाभ नहीं है। केवल राष्ट्र के उत्थान के लिए हमारी पार्टी 24 घंटे कार्य करती है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्र के लिए किया जा रहे कार्यों का बखान किया। साथ ही उन्होंने अपने जीवन संघर्ष के विषय में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी समर्पण पर भी विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि 2024 के चुनाव मे प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। पुनः भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचना है। उन्होंने यही समय है सही समय का नारा भी कार्यकर्ताओं को दिया। भाजपा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रबुद्ध वर्ग को दिए गए सम्मान के विषय में विस्तार से चर्चा की प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लस्टर प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री जेपीएस राठौर, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, राज्यमंत्री सुरेश राही, प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी अनूप गुप्ता, प्रांत अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, खैराबाद ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button