Lakhimpur Kheri Accident : ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत, 5 घायल

Lakhimpur Kheri Accident : लखीमपुर खीरी के NH-730 पर ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है।

Lakhimpur Kheri Accident : Lakhimpur Kheri में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर शारदा नदी के ऐरा पुल के पास हुआ, जहां ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार, ऑटो लखीमपुर से धौरहरा की ओर जा रहा था और उसमें करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Khyati Garg ने बताया कि हादसे में राम देवी (42), जाहिरा (32), छोटी (35) और श्याम लाल (55) की मौत हो गई। वहीं छोटू, खलीकुन, अख्तर अली, शर्मा देवी और ऐश्वर्या अवस्थी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को पहले निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वाहन चालक अरेस्ट

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक छुटकन्ने को रेहुआ गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button