कौन से दिन मनाना शुभ होगा जन्माष्टमी, इसमे कैदियों का क्या है रहस्य

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है।

कृष्ण ज़न्माष्टमी का त्योहार आज और कल दोनों दिन है यह दिन दुनिया भर के तमाम जगहों में बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। आपको बता दें यह दिन यह त्योहार दुनिया भर के हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है। यह शुभ त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर जगह कृष्ण भक्तों द्वारा मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। विशेष रूप से, भगवान कृष्ण रोहिणी नक्षत्र के दौरान इस पृथ्वी पर प्रकट हुए, जिससे इस नक्षत्र का महत्व और बढ़ गया। इस वर्ष, भक्त 6 और 7 सितंबर, 2023 को लगातार दो दिनों तक कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे।

अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03:37 बजे शुरू होने और 7 सितंबर, 2023 को शाम 04:14 बजे समाप्त होने के कारण इस वर्ष जन्माष्टमी का उत्सव दो दिनों तक चलेगा।

मथुरा जिला कारागार के कैदियों द्वारा बनाए जा रही है कान्हा की पोशाक

जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और बाकी बिहार जेल के कैदी जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल की भव्य पोशाक तैयार कर रहे हैं। जेल के तरकीब में 15 से 20 कारीगर कान्हा की पोशाक तैयार करने में लगे हुए हैं….. कान्हा की यह पोशाक लगभग तैयार होने वाली है, इस बार की जन्माष्टमी कुछ अनोखी ही दिखाई देगी… प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यह सारी जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा जिला कारागार के कैदियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यह बताया है।

Show More

Related Articles

Back to top button