Karnataka Election: यूनिफार्म सिविल कोड और BPL परिवारों को मुफ्त सिलेंडर का वादा, भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट किया जारी

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र (विजन डॉक्यूमेंट) जारी कर दिया है। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने सबसे बड़ा वादा राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लाने का किया है। कर्नाटक में दोबारा सरकार बनाने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र में महिलाओं पर फोकस किया है। है। शहरी नियोजन के साथ स्टार्ट-अप को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का भाजपा ने वादा किया।

वहीं, पहली दफा वोटिंग कर रहे युवा मतदाताओं पर भी भाजपा आंख लगाए बैठी है।। इसके लिए पार्टी रोजगार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं ला रही है। फसल ऋण माफी, सब्सिडी, स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें भाजपा ने अपने चुनावी वादों की सूची में शामिल किया है।

जेपी नड्डा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र ‘विजन डॉक्यूमेंट’ आज बेंगलुरु में जारी किया है। नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि ये वातानुकूलित कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि राज्यों के कोने-कोने का दौरा कर कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर लाखों लोगों से सुझाव प्राप्त कर इसे बनाया है।

सिद्धारमैया पर कटाक्ष
नड्डा ने इसी के साथ सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिल्कुल रिवर्स गियर वाली सरकार थी और उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आपराधिक और असामाजिक तत्व फलते-फूलते थे।

Show More

Related Articles

Back to top button