Kanpur News: ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

कविता, शायरी, कॉमेडी, अभिनय और गायन समेत कई विधाओं के कलाकारों को मिलेगा अवसर

Kanpur News:स्थानीय देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। शो का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है, जो संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर तक नहीं पहुंचा पाते।

प्रशस्ति फाउंडेशन के संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज ने प्रेसवार्ता में बताया कि ‘द ठलुआगीरी’ एक मल्टीटैलेंट प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से कविता, शायरी, कॉमेडी, अभिनय, गायन सहित विभिन्न विधाओं में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 17 अक्टूबर को कानपुर में ‘द ठलुआगीरी’ का दूसरा ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न विधाओं से जुड़े प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

डॉ. कुमार मनोज के अनुसार, प्रशस्ति फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रतिभा खोज कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। फाउंडेशन के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल से जुड़े 30 लाख से अधिक सदस्यों के डिजिटल परिवार के माध्यम से कई कलाकारों को व्यापक मंच और पहचान मिल चुकी है। ‘द ठलुआगीरी’ के जरिए इस अभियान को और व्यापक स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये होंगे प्रमुख जज

कार्यक्रम में प्रमुख जज एवं ज्यूरी मंडल के रूप में मशहूर अभिनेता एवं कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, सुरेश अलबेला (लाफ्टर सीजन-4) और अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे।

इसके अलावा ऑडिशन ज्यूरी में वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी, अभिनेता शशांक सिंह राजावत और प्रीति रंजन द्विवेदी शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्य सलाहकार आशीष तिवारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आयोजकों ने प्रतिभाशाली युवाओं और कलाकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और ‘द ठलुआगीरी’ के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई पहचान बनाएं।

Read Also-Khair Assembly Seat: जाट वोटों के साथ दलित-ब्राह्मण समीकरण भी अहम

Show More

Related Articles

Back to top button