
Business News: देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी K2 Infragen Ltd. को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) से कुल 56.91 करोड़ रुपये के दो बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इन नए ऑर्डर्स के साथ कंपनी ने पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है।
झुंझुनूं और बीकानेर में होंगे बड़े निर्माण कार्य
इन प्रोजेक्ट्स के तहत राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ में 29.85 करोड़ रुपये की लागत से नया 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन और उससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनें विकसित की जाएंगी। वहीं बीकानेर के सेरूना क्षेत्र में 27.06 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
कंपनी के अनुसार दोनों परियोजनाओं को 15 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
लगातार बढ़ रही कंपनी की ऑर्डर बुक
K2 Infragen को दिसंबर 2025 से अब तक ऊर्जा, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), रेलवे और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कुल 411.91 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिल चुके हैं।
इसके अलावा कंपनी ने सड़क और रेलवे सेक्टर में करीब 580 करोड़ रुपये के टेंडर्स के लिए भी बोली लगाई है। इससे कंपनी की तेजी से बढ़ती ऑर्डर बुक और विस्तार की रणनीति का संकेत मिलता है।
कंपनी ने जताया भरोसा
K2 Infragen Ltd. के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज शर्मा ने कहा कि कंपनी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बेहतर गुणवत्ता और बड़े स्तर पर काम करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा,
“राजस्थान और कर्नाटक में सीधे T&D ऑर्डर मिलने से हमारी संस्था का देश के विभिन्न हिस्सों में विस्तार मजबूत हो रहा है और रेवेन्यू विजिबिलिटी भी बेहतर हुई है। भविष्य में हम सरकारी परियोजनाओं के जरिए स्थायी आय बढ़ाने के लिए टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग (TBCB) के अवसरों को भी तलाशेंगे।”
कई राज्यों में सक्रिय है कंपनी

साल 2015 में स्थापित K2 Infragen ने रोड्स, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
कंपनी वर्तमान में राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में काम कर रही है।
बड़े संस्थान हैं क्लाइंट

K2 Infragen के प्रमुख क्लाइंट्स में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, RVPN, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, NHAI, HSIIDC, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, L&T, TATA और एमपी बिड़ला ग्रुप जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ा रही है विस्तार
कंपनी का कहना है कि अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मौजूदगी से जोखिम कम करने, बेहतर मार्जिन बनाए रखने और प्रोजेक्ट्स के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलती है।
हाल में मिले नए ऑर्डर्स कंपनी की गुणवत्ता, तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने और लॉन्ग-टर्म वैल्यू देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं। इसके साथ ही K2 Infragen भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है।



