Indore News -इंदौर में बुलबुल, गौरैया चिडिय़ा और कबूतर की संख्या बढ़ी

Indore News -शहर सहित वन मंडल इंदौर में गिद्धों की गणना के अलावा बड्र्स काउंट इंडिया के माध्यम से पक्षियों की प्रजातियों की गणना भी की जा रही थी। इस साल की गणना के दौरान इंदौर सहित मध्यप्रदेश में पक्षियों की गणना के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार इंदौर वन मंडल सहित शहर में 135 प्रजातियों के पक्षी पाए गए हैं। प्रजातियों की गणना के हिसाब से गौरैया चिडिय़ा, बुलबुल सहित कबूतरों की संख्या बढ़ रही है। पक्षी प्रजातियों की गणना में शामिल स्टेट को-आर्डिनेटर ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट के प्रवर मौर्य से बताया कि पहले तीन दिनों में इंदौर, मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में पक्षियों की तलाश कर उन पर नजर रखने और उनकी गिनती करने वाले 2400 बड्र्सलवर्स के ई-बड्र्स एप पर पक्षियों की प्रजातियों की फोटो सहित गितनी संबंधित जो जानकारी है उसके हिसाब से सारे देश में अभी तक 960 से ज्यादा प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं।

Indore News -also read –Up News -एसपी आफिस से सीओ कलवारी दफ्तर नगर थाने में शिफ्ट

 

वहीं मध्यप्रदेश में 275 और इंदौर में 135 से ज्यादा प्रजातियां दर्ज की गई हैं। बर्ड काउंट इंडिया के अनुसार पर्यावरण के सबसे खास और सबसे बड़े मित्र पक्षियों में कौआ और गिद्धों की संख्या लगातार घट रही है। यह पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मानव समाज के लिए भी ठक नहीं है, क्योंकि जंगल से लेकर शहर और गांव के आसपास प्राकृतिक सफाई की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कौआ और गिद्ध ही संभालते आए हैं। शहर में विदेशी पक्षियों का आना कम होना चिंता का विषय बना हुआ है। पक्षियों की प्रजातियों की गणना में शामिल बर्ड लवर रितेश खाबिया ने बताया कि भारत में बर्ड वाचिंग एंड काउंटिंग के दौरान ई-बर्ड एप्लीकेशन में दर्ज की गई जानकारी में हैरान करने वाली बात सामने आई है कि शहरों में अन्य प्रजाति के पक्षियों की अपेक्षा कबूतरों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है। यह पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। शहनवासियों द्वारा मकानों की छतों पर या पार्क के अलावा चौराहों की रोटरी पर अनाज अथवा दाने डालने के कारण कबूतरों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यह पर्यावरण के संतुलन के लिए ठीक नहीं है।

Show More

Related Articles

Back to top button