एलपीआई सूचकांक में छह देशों को पीछे छोड़ 38वें स्थान पर पहुंचा भारत

नयी दिल्ली। विश्व बैंक के लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक (एलपीआई) 2023 में भारत ने अब छह देशों को पीछे छोड़ दिया है। एलपीआई 2023 में भारत ने छह स्थान की छलांग लगाते हुए अब भारत 38वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले 2018 में भारत 139 देशों के इस सूचकांक में 44वें स्थान पर था।

2014 से पहले भारत 54वें स्थान पर था। जिसके बाद देश में अवसंरचना के साथ ही प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण निवेश के कारण यह लगातार सुधार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने अक्टूबर, 2021 में लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान पीएम गति शक्ति पहल की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (एनएलपी) शुरू की थी, जिसका मकसद तेजी से सामान पहुंचाना, परिवहन संबंधी चुनौतियों को खत्म करना, विनिर्माण क्षेत्र के लिए समय और धन को बचाना था। विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण के कारण भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button