IPL 2023 : अपने पुराने अंदाज में लौटी मुंबई इंडियंस, लगाई जीत की हैट्रिक

मुंबई। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो साल बेहद निराशाजनक रहे। यहां तक कि टीम प्ले ओफ़ में भी नहीं पहुँच पायी। वहीं, इस साल मुंबई इंडियंस की टीम अपने पुराने अंदाज में खेलती दिखायी पड़ रही है। दो मैच हारने के बाद मुंबई ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीसरी जीत

मंगलवार को आईपीएल 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर इस सीजन की लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए। जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी सनराइजर्स की टीम 19.5 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। वहीं, जीत की हैट्रिक लगाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा खुश दिखे। इससे पहले 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से और 16 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स को 5 विकेट से मात दी थी।

Show More

Related Articles

Back to top button