Himachal Pradesh News -हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बहुमत खो चुकी है। यह बात कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत समूरकलां में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के अभिनंदन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान व केवल अपने मित्रों का सम्मान कर रही है। मौजूदा प्रदेश सरकार में विधायक मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर खड़े रहते हैं, जबकि भीतर सरकार चलाने की योजना मित्र बनाते हैं।
प्रदेश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की भी सरकार रही, लेकिन हमने कभी किसी नेता के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने पहले ही दिन बदले की काम करने की राजनीति को खत्म करने का काम किया था, लेकिन मौजूदा समय में अपने सम्मान की लड़ाई लडऩे पर अपने ही साथियों के खिलाफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपराधिक मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। निर्दलीय विधायकों के घरों व व्यवसायों को टारगेट किया जा रहा है। उनके परिवारों व रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है।
Himachal Pradesh News -also read –Jammu Kashmir -23 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया मृत
कुटलैहड़ भाजपा का गढ़
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र पिछले 35 वर्षो से भाजपा का गढ़ रहा है। यहां से भाजपा लगातार छह बार जीती। पिछले चुनाव में देवेंद्र भुट्टो ने यहां गड़बड़ कर दी थी, लेकिन अब वह भाजपा में शामिल हो गए हंै। उपचुनाव में कुटलैहड़ की जनता उन्हें फिर जिताकर विधानसभा भेजेगी।