उदयभान करवरिया ने गुरुवार को सही दिशा, सही वक्त जनसभा को संबोधित कर रहें थे। जन सभा को संबोधन के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक एकता और परिवार के रिश्तों को लेकर खुलकर बोलें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन टूट गया है और फिलहाल उन्हें राजनीतिक व्यक्ति के बजाय परिवार के सदस्य के रूप में देखा जाए। वो इस जनसभा में अपनों और अपने परिवार के बीच आए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक वह अपनी व्यक्तिगत पीड़ा से उबर नहीं जाते, तब तक राजनीति की बात नहीं करना चाहते। उनका पूरा ध्यान फिलहाल लोगों से पारिवारिक रिश्ते मजबूत करने पर है।
करवरिया ने कहा कि जमीन उसकी खोती है, जो केवल राजनीतिक उद्देश्य से काम करता है। वह लोगों के बीच राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि दिल से जुड़कर काम करते हैं। उनके मुताबिक, वह जिन लोगों से रिश्ता बनाते हैं, उसे परिवार का रिश्ता मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम को किसी जाति विशेष का सम्मेलन मानने के बजाय सर्व समाज का कार्यक्रम समझा जाना चाहिए। इसमें हर जाति, बिरादरी और धर्म के लोगों की भागीदारी ही इसकी पहचान होगी।
ब्राह्मण होने पर गर्व, लेकिन चिंता पूरे समाज की
अपने संबोधन में उन्होंने ब्राह्मण समाज और ब्राह्मणत्व का जिक्र करते हुए कहा कि वह जाति से ब्राह्मण हैं और ब्राह्मणत्व को भी स्वीकार करते हैं, लेकिन ब्राह्मणत्व का अर्थ केवल ब्राह्मण समाज की चिंता करना नहीं है। वास्तविक ब्राह्मणत्व में पूरे समाज की चिंता शामिल होती है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में अगड़े, पिछड़े और दलित नेताओं की पहचान बनाई जा रही है, जबकि भाजपा को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जिसकी पहुंच समाज के हर वर्ग तक हो। करवरिया ने कहा कि कुछ शुभचिंतक उन्हें सलाह देते हैं कि हर मुद्दे पर खुलकर बोलने से उनका राजनीतिक नुकसान हो सकता है। इस पर उनका कहना है कि डर उसे लगता है, जिसके पास अपने लोगों की ताकत नहीं होती या जिसे चाटुकारिता के दम पर टिकट और मंत्रिमंडल चाहिए होता है। उन्होंने खुद को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी का शिष्य बताते हुए कहा कि वह डरने वालों में से नहीं हैं।

पत्नी के निधन के बाद राजनीति से दूरी
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी नीलम करवरिया को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी ने जनता के बीच जिस तरह काम किया, उसे वह हमेशा याद रखेंगे। पत्नी को खोने के बाद वह अभी तक खुद को राजनीतिक रूप से संभाल नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी मन:स्थिति ठीक होगी और वह इस दुख से उबर पाएंगे, तभी राजनीति पर विचार करेंगे।
2027 में कार्यकर्ता को विधायक बनाने का ऐलान
करवरिया ने कहा कि जनता ने उनके परिवार को 25 चुनाव लड़ाए और विधायक, ब्लॉक प्रमुख, सांसद व एमएलसी जैसे पदों तक पहुंचाया। अब 2027 के चुनाव में उनका परिवार जनता का यह कर्ज चुकाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाने के बजाय किसी कार्यकर्ता को आगे बढ़ाकर विधायक बनाने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य उदाहरण पेश करना है कि लोकप्रिय नेता अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल कार्यकर्ता को जिताने के लिए भी कर सकता है।
कार्यकर्ता अपनी ताकत ऐसी बनाएं कि नेता उनके पीछे घूमें
सभा को संबोधित करते हुए उदयभान करवरिया ने कहा कि समाज में एकता बनाए रखने और जातिगत भेदभाव से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज किसी एक जाति से नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है। दूसरे समाज के प्रति नफरत फैलाने वाले नेताओं का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने इसमें सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि जिन दलित, पिछड़े, सवर्ण और अन्य गरीब परिवारों को अब तक आरक्षण का लाभ नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जिन परिवारों को कई पीढ़ियों से इसका लाभ मिल रहा है, उनके बाद वंचित परिवारों तक लाभ पहुंचाने पर विचार होना चाहिए।े कार्यकर्ताओं को रोजगार और व्यापार पर ध्यान देने की सलाह भी दी। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी पीड़ा और सवाल पार्टी के भीतर ही खुलकर रखने चाहिए। उन्होंने योगी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
रिपोर्ट: आकाश त्रिपाठी



