Hemant Soren News -झारखंड के CM हेमंत सोरेन से ED करेगी पूछताछ, पत्नी कल्पना सोरेन की ताजपोशी होना तय!

Hemant Soren News -झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर मंगलवार से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़े बंदोवस्त किया गया है। प्रशासन ने आज बुधवार यानि 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर परिधि क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। धारा 144 सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लगायी गयी है। इस दौरान किसी भी संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि अब इस क्षेत्र में नहीं कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का कोई हरवे-हथियार भी लेकर नहीं जा सकता।

Hemant Soren News -also read –Bharat Ratna -समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न

सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने व विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की आशंका के आलोक में अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर रांची की ओर से रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास, राजभवन व ईडी कार्यालय के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी किया गया है।इसी बीच राज्य में सत्ता परिवर्तन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सीएम की गिरफ्तारी की स्थिति में पत्नी कल्पना को बदलने की चर्चाएं हैं। हालांकि, झामुमो नेता सरकार के अगले कदम पर चुप्पी साधे हुए हैं। राज्य में ताजा घटनाक्रम के बीच राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन सभी विकल्प तलाश रहा है। सीएम की गिरफ्तारी की आशंका के साथ कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चाएं भी जोरों पर हैं कि हेमंत अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम पद संभालने पर विचार कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button