पंजाब के पांच बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल का निधन

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व सीएम और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व सीएम ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं।

पंजाब के पांच मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को पिछले साल (2022) जून में सीन में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद सितंबर में दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भर्ती होना पड़ा था। वहीं, एक सप्ताह पहले सांस लेने में दिक्कत के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए थे।

साल 1947 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश सिंह बादल सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

वह 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। वहीं, 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी के रूप में बादल ने चुनाव भी लड़ा। लेकिन इस चुनाव में अपने राजनीतिक करियर की पहली हार मिली।

Show More

Related Articles

Back to top button