बंगलादेश के वंदरवन में गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

ढाका। बंगलादेश में वंदरवन के रोवांगछारी उपजिला में दो गुटों के बीच गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी। रोवांगछारी थाना प्रभारी अब्दुल मन्नान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने शुक्रवार अपराह्न खमतांग पारा इलाके से आठ लोगों के शव बरामद किए। गोलीबारी में शामिल गुटों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

इस बीच कुकी-चिन नेशनल फ्रंट ने अपने फेसबुक पेज पर घटना में मारे गए सात लोगों पहचान उजागर की हैं , जिनमें
भान डू बोम, सांग खुम, सैन फिर थांग बोम, बॉय रेम बॉम, जाहिम बोम, लाल लियान नाक बोम और लाल था जार बोम शामिल हैं। ये सभी खमतांग पारा के निवासी थे।

Show More

Related Articles

Back to top button