फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 का समापन, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र पर्यटन के साथ 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 का आयोजन 27 अप्रैल, 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशनल सेंटर में किया गया। पिछले साल की तरह ही, इस बार भी फिल्मफेयर अवार्ड्स एकदम शानदार रहा। जिसमें राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस कार्यक्रम को शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने होस्ट किया। इस दौरान आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने को-होस्ट के तौर पर उनका साथ दिया।

इस बार फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। संजय लीला भंसाली को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट की गगूंबाई काठियावाड़ी और राजकुमार राव की बधाई दो का दबदबा रहा। इन दोनों फिल्मों को कई कैटेगरीज में अवॉर्ड्स मिले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी पीछे नहीं रही है। वहीं, गाने केसरिया के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लैबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया, जबकि डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म को VFX के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है।

फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं की पूरी लिस्ट-

  • बेस्ट फिल्म: गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स – बधाई दो
  • बेस्ट एक्टर मेल- राजकुमार राव (बधाई दो)
  • बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- संजय मिश्रा (वध)
  • बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स – भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और तब्बू (भूल भुलैया 2​​​​​​)
  • बेस्ट डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  • बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल मेल- अनिल कपूर ( जुग जुग जियो)
  • बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल फीमेल- शीबा चड्डा (बधाई दो)
  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम- प्रीतम ( ब्रह्मास्त्र )
  • बेस्ट डेब्यू मेल- अंकुश गेडाम (झुंड)
  • बेस्ट डेब्यू फीमेल- एंड्रिया केविचुसा (अनेक)
Show More

Related Articles

Back to top button