गरज, बिजली और तेज आंधी का डबल अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश तो कहीं लू का कहर

Double alert for thunderstorms, lightning, and strong winds: Weather takes a U-turn in UP—rain in several districts, while heatwave conditions grip other areas.

कई जिलों में चल सकती है मध्यम बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं
किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है तेज आंधी और बारिश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं कुछ क्षेत्रों में भीषण लू का असर बरकरार रहने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम के इस दोहरे प्रभाव को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सतर्क रहने की हिदायत दी है।
बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से खुले क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों और राहगीरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदानों में रहने और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचना चाहिए। ऐसी परिस्थितियों में लोग सुरक्षित भवनों या घरों के भीतर रहें ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
कुछ हिस्सों मेें जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप
दूसरी ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है, जिससे लोगों को गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश की संभावना किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है, लेकिन तेज आंधी और बिजली फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में किसानों को मौसम विभाग के अपडेट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर नए अलर्ट जारी किए जाएंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। आने वाले घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, इसलिए सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button