उन्नाव के इस मंदिर में पूजा जा रहा डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक का शिलान्यास पत्थर, लोग चढ़ा रहें है फूल, वीडियो वायरल

उन्नाव। यूपी के उन्नाव के नवाबगंज में कुषाण काल में स्थापित मां दुर्गा-कुशहरी देवी की महिमा जिले में ही नहीं प्रदेश स्तर तक फैली हुई है। मां के दरबार में हर नवरात्र पर लाखों की संख्या में माता के भक्त दर्शन लाभ को पहुंचते हैं। नवरात्र पर्व पर सुबह से लेकर शाम तक दुर्गा-कुशहरी देवी के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगती है, लेकिन इसी मंदिर परिसर में लगे दो शिलान्यास पत्थर में डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा नेता का नाम है। इन पत्थरों की भक्त पूजा कर रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद चर्चा का विषय बना है।

उन्नाव शहर मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर स्तिथ नवाबगंज कस्बे से लगभग चार किमी दूर कुसुंभी गांव में माता कुशहरी देवी का प्राचीन मंदिर है। बताया जाता है कि यह मंदिर देश में वर्णित शक्तिपीठों में से एक है। सैकड़ों की तादाद में हर रोज लोग इस मंदिर के दर्शन करने जाते हैं। कतार बद्ध तरीके से अपनी बारी का इंतजार करते हैं और मां के दर्शन करके अपने सारे दुखों से मुक्ति पा जाते हैं। कहा जाता है कि मां के दर्शन करने से ही सारे दुख, दर्द, भय दूर हो जाते हैं और सुख की अनुभूति होती है। दुर्गा कुशहरी मंदिर के साइड में एक तालाब है, जहां की मछलियां और कछुए आपका मनमोह लेंगे। दर्शनार्थी मछलियां और कछुओं को दाना भी डालते हैं।

लोग चढ़ा रहे फूलमाला
इसी मंदिर परिसर के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो शिलान्यास पत्थर लगे है। एक पत्थर में डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम तो दूसरे पत्थर में भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह का नाम अंकित है। दोनों पत्थरों की मंदिर परिसर में आने वाले भक्त फूल माला चढ़ाकर उनकी पूजा अर्चना कर रहे है।

Show More

Related Articles

Back to top button