तृषा विवाद के बीच CM विजय का बड़ा बयान, बोले- आलोचना ठीक लेकिन महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और डबल मीनिंग भाषा पर कड़ा रुख अपनाया। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि राजनीतिक आलोचना हो सकती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस विभाग से जुड़ी मांगों पर चर्चा के दौरान विजय ने कहा कि नेताओं को राजनीतिक मुद्दों पर तीखी आलोचना करने की आजादी है, लेकिन व्यक्तिगत हमलों और महिलाओं के अपमान को राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं उनकी राजनीतिक जीत में अहम रही हैं और उनके खिलाफ अभद्र भाषा वह स्वीकार नहीं करेंगे।

विजय ने यह भी कहा कि लोग सब देख रहे हैं और महिलाओं के बारे में दोहरे अर्थ वाली भाषा का इस्तेमाल करने वालों को अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि महिलाओं का अपमान होने पर कानून अपना काम करेगा।

तृषा को लेकर क्या है विवाद?

विजय का यह बयान ऐसे समय आया है जब डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की एक टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा है। अगस्त में कावेरी मुद्दे पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम लिए जाने के बाद उदयनिधि की टिप्पणी को कुछ लोगों ने डबल मीनिंग बताया था। हालांकि उदयनिधि ने बाद में इस आरोप से इनकार किया और कहा कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही थी।

इस मामले को लेकर उदयनिधि को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद रिहा भी किया गया था। विवाद के बाद टीवीके ने भी उनकी टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी।

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे पर LG की हाई लेवल मीटिंग, CM रेखा गुप्ता भी होंगी शामिल

विजय ने किसी का नाम क्यों नहीं लिया?

विधानसभा में विजय ने उदयनिधि का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। हालांकि उनके बयान को मौजूदा विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है। विजय ने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध के दौरान तीखी बातें कही जा सकती हैं, लेकिन किसी महिला के सम्मान को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है।

तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ा टकराव

तृषा विवाद के बीच विजय और उदयनिधि के बीच राजनीतिक टकराव और तेज दिखाई दे रहा है। विधानसभा में कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज को लेकर दोनों पक्ष पहले से ही आमने-सामने हैं। ऐसे में महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक भाषा का मुद्दा भी तमिलनाडु की सियासत में अहम बहस बन गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button