बड़ा खुलासा : चीन ने 53 देशों में खोल रखे हैं 102 गुप्त पुलिस स्टेशन

नई दिल्ली। अमेरिका ने चीन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें अमेरिका समेत 53 देशों में 102 चीनी पुलिस स्टेशन संचालित किए जाने का दावा किया गया। इस मामले में संघीय अधिकारियों के द्वारा सोमवार को दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की, जिसके बाद न्यूयॉर्क शहर में एक गुप्त चीनी ‘पुलिस स्टेशन’ संचालित होने की बात पता चली।

संघीय अधिकारियों की ओर से बीजिंग के 40 अधिकारियों के खिलाफ आरोप दायर किया गया है। इस मामले में न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रक्टि के संघीय अभियोजक, ब्रॉन पीस ने दावा किया कि ‘यह दोषारोपण चीन की ओर से न्यूयॉर्क शहर के मध्य में एक गुप्त पुलिस स्टेशन की स्थापना कर हमारी संप्रभुता के उल्लंघन का खुलासा करता है। वहीं यह पश्चिमी देशों के उस पाखंड का भी खुलासा है जिसमें वे मानवाधिकारों के संरक्षण का दावा करते हैं।’ इस मामले में बीजिंग के 40 अधिकारियों के खिलाफ आरोप दायर किया गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के 34 अधिकारियों पर अमेरिका में रह रहे चीनी असंतुष्टों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी दूरसंचार कंपनी के कार्यकारी और एक नागरिक पर भी असंतुष्टों के दमन का आरोप लगाया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button