Chandigarh Ki News -महानगरों में हिमाचलियों के लिए डॉ. अरुण भारद्वाज की बड़ी पहल, उठाया अहम कदम

Chandigarh Ki News –भारत के विभिन्न हिस्सों में बसे हिमाचलियों को एक लड़ी में पिरोने की पहल शुरू की गई है जिसके अन्तर्गत शुरू में देश के महानगरों में बसे हिमाचलियों को जोड़ा जा रहा है। इसकी शुरूआत बैंगलोर में रहने बाले  डॉक्टर अरुण भरद्वाज ने की। मुलत सोलन में जन्मे  डॉक्टर अरुण भरद्वाज ने महसूस किया कि हिमाचली संस्कृति, विशिष्ट पहचान, व्यंजन और भेष भूषा आदि को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान  दिलाई जानी चाहिए।
उनका कहना है कि अभी तक  राष्ट्रीय स्तर पर  महानगरों में लोग हिमाचल को शिमला, मनाली, डल्होजी आदि पर्यटन स्थलों से ही पहचानते हैं  और महानगरों में बसे ज्यादातर हिमाचली अपनी पहचान जाहिर करने में संकोच करते हैं क्योंकि पंजाबियों और गुजरातियों की तरह उनकी कोई अलग  पहचान नहीं होती  और हिमाचली संस्कृति के बारे में महानगरों के लोग अनभिज्ञ ही रहते हैं  जबकि उनके दिल में हिमाचल के प्रति काफी सॉफ्ट कॉर्नर रहता है। अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने एक  ग्लोबल फ्रेंड्स ऑफ हिमाचल  संस्था  का गठन किया और इसके अन्तर्गत सबसे पहले फ्रेंड्स ऑफ हिमाचल बैंगलोर  चैप्टर की शुरूआत की।

Chandigarh Ki News –also read-Himanchal pradesh -पांच जनवरी तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल और रेस्तरां

बैंगलोर में यह हिमाचलियों का पहला औपचारिक संगठन बना लेकिन इस संगठन को खड़ा करने में उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा क्योंकि इतने बड़े महानगर में हिमाचली ढूंढऩा एक टेढ़ी खीर था। शुरू में इन्हें अगर  कोई हिमाचली नंबर की गाड़ी मिल जाती तो वह  उसे भी रोक लेते और  उन्हें सड़क पर ही हिमाचली संगठन में शामिल होने को प्रेरित करते।
धीरे-धीरे अपने संपर्क माध्यमों का उपयोग करके उन्होंने कुछ हिमाचलियों को फ्रेंड्स ऑफ हिमाचल के बेंगलोर चैप्टर से जोडऩे के बाद फ्रेंड्स ऑफ हिमाचली  बैंगलोर का फेस  बुक पेज शुरू किया और धीरे-धीरे यह मुहिम कामयाबी की ओर बढ़ती चली गई और आज  दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद  बैंगलोर में हिमाचलियों का एक सुदृढ़ संगठन खड़ा हो गया। इस संगठन ने हाल ही में  बैंगलोर में पहला आयोजन भी किया जिसमे ज्यादातर प्रतिभागी हिमाचली ड्रेस में आए और इस मौके पर पहाड़ी नाटी डाली गई और पहाड़ी व्यंजन ही परोसे गए।
इस संगठन के सूत्रधार डॉक्टर  अरुण भरद्वाज का कहना है की फ्रेंड्स ऑफ हिमाचल बैंगलोर के फेस बुक पेज को  देश के अन्य महानगरों में बसे हिमाचलियों ने भी लाइक और कमेंट करना शुरू कर दिया  जिससे दूसरे महानगरों में बसे हिमाचलियों का डाटा  इक_ा करके उन्होंने उनसे सम्पर्क साधा जिसके परिणाम स्वरूप  फ्रेंड्स ऑफ हिमाचल मुम्बई, पुणे, हैदराबाद और चडंगढ़ चैप्टरों की शुरूआत की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button