कारोबार: बजाज ऑटो की मार्च में बिक्री दो फीसदी लुढ़की

नई दिल्ली। बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री सालाना आधार पर दो फीसदी गिरकर 2,91,567 इकाई रह गई। पिछले वर्ष समान महीने में कंपनी के 2,97,188 वाहन बिके थे। बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि उसकी कुल घरेलू बिक्री मार्च 2022 की 1,26,752 इकाई की तुलना में मार्च 2023 में 47 फीसदी की बढ़त के साथ 1,86,522 पर पहुंच गई। निर्यात 38 फीसदी की गिरावट के साथ 1,05,045 रहा है जो एक साल पहले समान अवधि में 1,70,436 इकाई था।

दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी गिरावट आई है। मार्च 2023 में कंपनी की 2,47,002 इकाई बिकी हैं जो एक साल पहले की 2,56,324 इकाई की तुलना में चार फीसदी कम है। हालांकि कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर पिछले महीने 44,565 इकाई हो गई। मार्च 2022 में यह 40,864 इकाई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button