Breaking News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 मार्च से चल रहा था फरार

मोगा। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया है। पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टी की है।

पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा।

डिब्रूगढ़ में उससे पूछताछ की जाएगी। अमृतपाल को हिरासत में लिए जाने की तस्वीर भी सामने आई है। बता दें कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी से पहले रोडेवाला गुरुद्वारा में देखा गया था। इसके बाद मुक्तसर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। ये वीडियो रविवार तड़के चार बजे का बताया जा रहा है।

हिरासत में है अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर
अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने इसी शुक्रवार को हिरासत में लिया था। किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। किरणदीप एयर इंडिया की फ्लाइट से बर्मिंघम जाने वाली थी। आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें हिरासत में ले लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button