Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में बॉयफ्रेंड समर सिंह गिरफ्तार

न्यूज डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के कई दिन बीत गए हैं। आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी उसके बॉयफ्रेंड समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। समर सिंह को शुक्रवार को गाजियाबाद कोर्ट में ही पेश किया जाएगा। इसके बाद यहां से पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर वाराणसी लेकर आएगी।

जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी की कार्रवाई वाराणसी पुलिस के अधिकारियों ने की है। बता दें कि आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ रिलेशनसिप में थी। वहीं आकांक्षा की मौत के बाद उसके परिवार ने समर सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिर्पोट में काफी विरोधाभाष है। हालांकि पुलिस ने मामले की शुरुआत में ही समर सिंह और उसके भाई को एक नोटिस जारी किया था। समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह देश से भागने की कोशिश में थे। जिसके चलते पुलिस ने दोनों भाइयों को पहले ही लुकआउट नोटिस भेज दिया था। जिससे वह देश से बाहर न भाग सकें।

ज्ञात हो कि वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। आकांक्षा दुबे ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। आकांक्षा की मां ने समर सिंह से खुद की जान को भी खतरा बताया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अकांक्षा दुबे की हाथ पर चोट के निशान मिले हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button